Roti Uppuma / Poha

For the first time I tried this, and it came out much better than I expected.

  1. Roast a few rotis (old or fresh) with ghee until they turn crispy like papad.
  2. Crush them in a jar to make a crumble, like suji/rava.
  3. Prepare vegetables as you do for uppuma or poha—fry onions, add beans, capsicum, cabbage, potato, sprouts, etc.
  4. Do not add water. Simply mix the roti crumble with the cooked vegetables (just like making poha with chuda, without water).
  5. Serve hot with any chutney or pickle.

This is quite similar to bread uppuma/poha.

Tip: You can make enough roti crumble/suji and store it in the fridge for a long time—using ghee instead of oil helps it stay fresh.

Other uses of roti suji/crumble:

  • As a cereal (add milk, nuts, and dry fruits)
  • Pongal
  • Idli (like rava idli)
  • Dosa (mix with urad dal batter)
  • Kuzhi paniyaram (with urad batter)
  • Kheer, halwa, laddoo
  • As a binding or coating for cutlets instead of bread or suji
  • And many more experiments!

Ashram, September 2, 2025

रोटी उपमा / पोहा

पहली बार मैंने इसे ट्राई किया और यह मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा बना।
कुछ रोटियाँ (पुरानी या ताज़ी) घी लगाकर सेंक लें जब तक कि वे पापड़ जैसी कुरकुरी न हो जाएँ।
फिर उन्हें पीसकर सूजी जैसी रोटी क्रम्बल बना लें।

बाकी प्रक्रिया वही है जैसे उपमा या पोहा बनाते हैं।
लेकिन फर्क यह है कि जब आप सारी सब्ज़ियाँ (प्याज़ भूनकर बाकी सब्ज़ियाँ पकाने के बाद) तैयार कर लें,
तो पानी का इस्तेमाल न करें।
बस उस तैयार सब्ज़ियों में रोटी क्रम्बल अच्छी तरह मिलाएँ
(जैसे चूड़ा पोहा बिना पानी के इस्तेमाल करते हैं)।
फिर इसे किसी भी तरह की चटनी या अचार के साथ परोसें।
यह ब्रेड उपमा/पोहा जैसा ही है।

मैंने इसमें बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, आलू और स्प्राउट्स का इस्तेमाल किया।
आप चाहें तो रोटी क्रम्बल/सूजी ज़्यादा बनाकर फ्रिज में लंबे समय तक रख सकते हैं।
इसके लिए तेल की जगह घी का इस्तेमाल बेहतर है।

यह सूजी कई तरीकों से इस्तेमाल की जा सकती है:
शुरुआत में सीरियल की तरह (दूध, मेवे और सूखे फलों के साथ),
पोंगल, इडली (जैसे रवा इडली बनाते हैं),
डोसा (उड़द के घोल में मिलाकर),
कुज़ी पनियारम (उड़द के घोल में मिलाकर),
खीर, हलवा, लड्डू,
कटलेट्स रोल करने में (ब्रेड या सूजी की जगह),
और भी कई तरह से।

Ashram, September 2, 2025

Oh hi there 👋 It’s nice to meet you.

Sign up to receive my new posts by email.

We don’t spam!

Oh hi there 👋
It’s nice to meet you.

Sign up to receive my new blog posts by email.

We don’t spam!


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *